सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heavy vehicles will not be able to run on the highway from this afternoon

Amroha News: आज दोपहर से हाईवे पर नहीं दौड़ सकेंगे भारी वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be able to run on the highway from this afternoon
विज्ञापन
अमरोहा। फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का हरिद्वार गंगाजल लेने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार के बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्त लौटने लगेंगे। सुरक्षा के लिए हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।
Trending Videos

प्रशासन ने नौ फरवरी की दोपहर से हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, कैंटर, निजी बस समेत सभी भारी वाहनों के डायवर्ट करने की बात कही है। इनमें रोडवेज बसों को छूट दी गई है। जबकि 12 फरवरी की दोपहर से हाईवे को हल्के वाहनों के लिए वनवे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए हाईवे से लेकर बिजनौर चांदपुर मार्ग पर पुलिस की ड्यूटी तैनात कर दी गई हैं। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद रूट डायवर्जन प्लान 15 फरवरी की शाम छह बजे तक रहेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर शिवभक्त जाने लगे हैं। सोमवार को बाद धीरे-धीरे लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ने लगेगी। कांवड़ियों दिक्कत न हो इसलिए सोमवार की दोपहर से हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर करने की तैयारी है।
इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाकर हाईवे पर आने वाले ट्रक, कंटेनर, डीसीएम व अन्य भारी वाहनों को रोका जाएगा। किसी भी भारी वाहन को हाईवे पर आने की अनुमति नहीं होगी।
कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर छोटे वाहन और दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed