पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers raised the issue of unscheduled power cuts in rural areas.

Amroha News: किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised the issue of unscheduled power cuts in rural areas.
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी गई है कि किसानों की समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि बाजार रेट से खरीदने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की बैठक मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के लिए किसानों को बाजार रेट से मुआवजा दिया जाए। उन्होंने सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। बैठक में जनपद की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज के दिलाने, यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता की मांग भी की गई। बैठक में किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा उठाया। धनौरा व गजरौला के एसडीओ ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता है। बैठक में आए एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने जानकारी दी कि सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर सौवीर सिंह, देशराज सिंह, सुभाष चीमा, गुरमीत सिंह, बिजेंद्र शर्मा, फुलवास, राहुुुल यादव, जयपाल सिंह, निरंजन सिंह, तुषार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed