{"_id":"6a4433739f571576da05cee2","slug":"training-for-center-superintendents-and-invigilators-regarding-uptet-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167179-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: यूपी टीईटी को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: यूपी टीईटी को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। यूपी टीईटी-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए मंगलवार को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परीक्षा संचालन से जुड़े दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या स्नेहलता ने केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी नियमों, उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण, अभ्यर्थियों की जांच, उपस्थिति, गोपनीयता तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता और पवित्रता बनाए रखने के लिए बुकलेट में उल्लिखित सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि बुधवार को भी सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिससे परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।