{"_id":"6a4433f9f9369e252e01cc97","slug":"married-woman-stabbed-to-death-in-the-abdomen-a-year-after-marriage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167131-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी के एक साल बाद विवाहिता की पेट में चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी के एक साल बाद विवाहिता की पेट में चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर कॉलोनी नई बस्ती में शादी के महज एक साल बाद विवाहिता फिजा (25) की पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल पर चाकू भी बरामद कर लिया है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बे के मोहल्ला शिकरिया वाला नई बस्ती निवासी रियाजुद्दीन की बेटी फिजा का निकाह करीब एक वर्ष पहले प्रेम नगर कॉलोनी नई बस्ती निवासी मोहम्मद फैजान से हुआ था। फैजान कस्बे में आइसक्रीम का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता है। आरोप है कि पति फैजान और जेठ मोहम्मद एजाज उस पर कम दहेज लाने का ताना देते थे और आए दिन मारपीट करते थे। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन ससुराल वालों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया।
आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे पति मोहम्मद फैजान और मोहम्मद एजाज ने फिजा के साथ मारपीट की और उसके पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और फिजा को अचेत अवस्था में निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मृतका के भाई अनस की तहरीर पर पति फैजान और जेठ मोहम्मद एजाज के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।