सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Female Students Showcase Talent in Cultural Performances and Exhibition

Amroha News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Female Students Showcase Talent in Cultural Performances and Exhibition
विज्ञापन
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव सरथल खेड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को मुझे पंख दो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी दस केजीबीवी की छात्राओं ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मॉडल प्रदर्शनी और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी बात रखने, नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए अलका शर्मा और बीईओ देवेंद्र कुमार आदि अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन इनवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमताओं को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का संचालन केजीबीवी की छात्राओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पीयर लर्निंग डेमो, बाल संसद, बाल पुलिस और मेरी कहानी, मेरी आवाज जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इसके साथ ही छात्राओं ने अपने मॉडल और नवाचार भी प्रस्तुत किए। अतिथियों ने छात्राओं की प्रदर्शनी और प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। छात्राओं ने बताया कि पीयर लर्निंग, बाल संसद और मीना मंच जैसे कार्यक्रमों ने उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिया है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। विद्यालय की वार्डन संगीता चौधरी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर इनवॉल्व संस्था के सम्यक जैन, आशुतोष व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed