{"_id":"6a83673c08c987510600d182","slug":"fire-breaks-out-in-kanwariyas-dj-system-quick-thinking-averts-major-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170746-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ियों के डीजे में लगी आग सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ियों के डीजे में लगी आग सूझबूझ से बचा बड़ा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर। हाईवे पर रविवार रात कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को विकराल रूप धारण करने से पहले ही बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
रविवार रात करीब 12 बजे कांवड़ियों का जत्था मुरादाबाद की ओर से ब्रजघाट की तरफ गंगाजल लेने जा रहा था। जत्थे के साथ डीजे भी चल रहा था। इसी दौरान डीजे के ऊपर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग दिखाई देते ही कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, उन्होंने बिना देर किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और कुछ ही देर में काबू पा लिया।
घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डीजे के ऊपर से धुआं उठता और कांवड़िये आग बुझाते नजर आ रहे हैं। सूचना पर रजबपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग दिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद डीजे को वापस भेज दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था यात्रा पर आगे बढ़ गया। समय रहते आग बुझने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।