{"_id":"6a8367a667afc816a2042f03","slug":"firing-between-two-groups-at-a-chaap-stall-three-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170739-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चाप की दुकान पर दो गुटों में फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चाप की दुकान पर दो गुटों में फायरिंग, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अमरोहा-कांठ रोड स्थित चाप की दुकान पर रविवार शाम दो गुटों में कई राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। दो गाड़ियों में सवार पांच लोग दुकान पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक अन्य कार से तीन-चार लोग पहुंचे और अंदर बैठे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में अंदर बैठे लोगों ने भी गोलियां चलाईं। दुकान के दो कर्मचारियों ने काउंटर के पीछे छिपकर जान बचाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के गांव सुंदरपुर चाऊपुरा निवासी रामपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने गांव छावी में अमरोहा-कांठ रोड पर चाप की दुकान खोल रखी है। दुकान उसका बेटा योगेंद्र सिंह चलाता है। रविवार शाम करीब 4:45 बजे दुकान पर कर्मचारी मयंक और पुनीत मौजूद थे। योगेंद्र किसी काम से घर गया था। इसी दौरान दो गाड़ियों से पांच लोग पहुंचे और खाना ऑर्डर कर बैठ गए। कुछ देर बाद एक अन्य गाड़ी वहां पहुंची।
आरोप है कि गाड़ी से तीन-चार लोग उतरकर अंदर बैठे लोगों पर फायरिंग करने लगे। जवाब में उन्होंने भी गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। दहशत में मयंक और पुनीत काउंटर के पीछे छिप गए। बाद में दोनों पक्ष गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आशंका है कि फायरिंग करने वाले लोग किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
फायरिंग मामले में छह से अधिक नाम प्रकाश में
एसपी लखन सिंह यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दीपांशु देओल, विकास और विक्रांत ग्रेवाल शामिल हैं। जांच के दौरान छह अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिनमें कांठ थानाक्षेत्र के चांदखेड़ी निवासी अमन, रामनगर निवासी लवी, अमरोहा देहात के हाशनपुर निवासी अनित बेनिवाल, रजबपुर के निपनिया निवासी हिमांशु नागर और बगड़ी निवासी ओम शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
चाप की दुकान पर फायरिंग, पांच से ज्यादा खोखे बरामद
अमरोहा। चाप की दुकान पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान और आसपास की जांच में पांच से ज्यादा खोखे बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में गोली चलने की पुष्टि हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत है।