सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gas shortage impacts hotels and restaurants, forcing them to resort to wood and coal furnaces.

Amroha News: गैस किल्लत का होटल-रेस्टोरेंट पर असर, लकड़ी-कोयले की भट्ठी का सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gas shortage impacts hotels and restaurants, forcing them to resort to wood and coal furnaces.
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रसोई गैस की किल्लत का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। गैस की कमी के चलते कई रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने मैन्यू में बदलाव कर व्यंजन और कुछ मिठाइयों को बंद कर दिया गया है। केवल वहीं सामान्य भोजन तैयार किया जा रहा है, जिसमें गैस की खपत कम होती है।
Trending Videos

दिल्ली-बरेली नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में होटल और रेस्टोरेंट हैं। गैस आपूर्ति प्रभावित होने और कमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता बंद हो गई है। इन रेस्टोरेंट संचालकों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। यहीं रेस्टोरेंट संचालकों ने कोयला और लकड़ी से चलने वाली भट्ठियां तैयार कराना शुरू कर दिया है, ताकि कामकाज पूरी तरह बंद न करना पड़े। उधर, व्यापारियों के डर है कि कोयला और लकड़ी से उड़ने वाली राख भोजन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा बंगाली रसगुल्ला, रसमलाई, राज कचौरी, तवा रोटी, छोले-भटूरे, स्टिंग रोल, पाव भाजी, चिली पनीर और मंचूरियन जैसे व्यंजनों की मात्रा भी कम कर दी गई है। नॉनवेज रेस्टोरेंट में भी खाद्य सामग्री सीमित कर दी गई है। ग्राहकों को कई व्यंजन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मौखिक रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed