{"_id":"6a272363ea7a9e0e8a0002be","slug":"gold-silver-jewellery-and-cash-stolen-by-breaking-into-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-165503-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकब लगाकर सोने- चांदी के आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकब लगाकर सोने- चांदी के आभूषण व नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर रझेड़ा में रविवार की रात चोरों ने एक मकान में कूमल लगाकर चोरी कर ली। चोर अपने साथ लाखों रुपये कीमत के सोने -चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरी का पता गृह स्वामी को सुबह जागने पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुयायना किया।
ग्राम शाहपुर रझेड़ा में मोमिन अहमद अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात वह परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। किसी समय चोरों ने मकान के पीछे से कूमल लगाकर भीतर प्रवेश कर लिया। उन्होंने अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। सुबह को जागने पर चोरी की जानकारी हुई। अलमारी खुली पड़ी थी। उसमे रखा कीमती सामान गायब था। मोमिन अहमद ने बताया कि चोर अपने साथ सोने का गले का हार, कुंडल, चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी निरीक्षण किया। गृह स्वामी की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos