{"_id":"69d81563401e345cc90aa4e0","slug":"guladiya-rajabpur-road-to-be-repaired-proposal-worth-28-crore-submitted-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-161197-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गुलड़िया-रजबपुर मार्ग की होगी मरम्मत, 28 करोड़ का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गुलड़िया-रजबपुर मार्ग की होगी मरम्मत, 28 करोड़ का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुलड़िया-रजबपुर मार्ग की मरम्मत कराने के लिए शासन को करीब 28 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके निर्माण होने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। यह सड़क काफी समय से खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है। जिनसे निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात में होती है।
लोक निर्माण विभाग ने गुलड़िया से रजबपुर तक जर्जर सड़क के मरम्मत कार्य का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। करीब 13.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। लंबे समय से खराब पड़ी सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस सड़क के बनने से लगभग 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।
ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, जयकिरत सिंह, जितेंद्र सिंह और कमल सिंह का कहना है कि अगर इस सड़क का निर्माण शुरू हो तो काफी फायदा मिलेगा। गड्ढों की वजह से बरसात के दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी गन्ना लदे वाहन भी पलट जाते है। कई बार प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा चुकी है। बरसात से पहले निर्माण शुरू हो जाए तो और भी फायदा मिलेगा। इस मार्ग से गुलड़िया, चांदनगर, बागड़पुर इम्मा, काफूरपुर, मदीपुरा, धकतौड़ा, फौंदापुर, मंजूरपुर, अटैरना समेत करीब पचास गांवों के लोगों को इस सड़क निर्माण से फायदा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के जेई नीरज कुमार ने बताया कि प्रस्ताव तो शासन को भेजा जा चुका है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos