सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   In the case of death of a married woman, FIR has been lodged against husband and co-wife for dowry murder.

Amroha News: विवाहिता की मौत मामले में पति व सौतन पर दहेज हत्या की प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the case of death of a married woman, FIR has been lodged against husband and co-wife for dowry murder.
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक गांव में प्रेम विवाह के 15 माह बाद विवाहिता की अचानक मौत होने के मामले में दो दिन बाद दहेज हत्या की प्राथमिकी पति व सौतन के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। दूसरी पत्नी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

क्षेत्र के गांव लु़हारी खादर निवासी राखी (24) ने करीब पंद्रह माह पहले अल्लीपुर मिलक निवासी सतेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। उनकी छह माह की बेटी मिनाक्षी भी है। सतेंद्र पहले से ही शादीशुदा था। राखी से उसने दूसरी शादी की थी। बताते हैं कि सतेंद्र ने अपने हिस्से की कुछ जमीन पहली पत्नी के नाम पर करा दी थी, जिस बात से राखी खफा रहती थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद रहता था। 10 मार्च सुबह को भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद अचानक राखी की मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया था। बृहस्पतिवार की देर शाम राखी के पिताबलवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सतेंद्र व उसकी पहली पत्नी बबीता पर दहेज के लिए राखी की हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर सतेंद्र और बबीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतेंद्र को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed