{"_id":"6a8366ce83309faa8c046bfc","slug":"leopard-spotted-in-field-again-panic-ensues-as-video-goes-viral-for-the-second-consecutive-day-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170754-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत में फिर दिखा तेंदुआ, दूसरे दिन भी वीडियो वायरल होने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत में फिर दिखा तेंदुआ, दूसरे दिन भी वीडियो वायरल होने से दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के गांव गजस्थल के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। रविवार को खेत में तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को भी इसी क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार दूसरे दिन तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
सोमवार को गजस्थल के आसपास खेतों में काम करने और रास्ते से गुजर रहे लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ देर खेत के पास नजर आने के बाद तेंदुआ गन्ने और फसलों के बीच चला गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में तेंदुआ खेत के पास खड़ा दिखाई दे रहा है।
इससे एक दिन पहले पड़ोसी गांव का युवक गजस्थल के पास से गुजर रहा था। उसकी नजर खेत में खड़े तेंदुए पर पड़ी तो उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। रविवार दोपहर वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। लगातार दूसरे दिन तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में भय है। किसान खेतों पर जाने से पहले आसपास की स्थिति देख रहे हैं और बच्चों को खेतों व सुनसान स्थानों पर जाने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसे घेरने या पकड़ने का प्रयास करें। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।