{"_id":"69d4116ec76feda1a10c623a","slug":"no-gas-supply-in-naugawan-for-18-days-cylinders-unavailable-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-161032-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नौगावां में 18 दिन से नहीं आई गैस, सिलिंडर के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नौगावां में 18 दिन से नहीं आई गैस, सिलिंडर के लिए मारामारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में रसोई गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत नौगावां सादात क्षेत्र में देखने को मिल रही है, जहां पिछले 18 दिनों से गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। मंडी धनौरा में एचपी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेकर पहुंचे और दोपहर तक लाइन में खड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों के गैस मिली और कुछ मासूस होकर लौट गए।
वहीं इंडियन गैस एजेंसी पर स्थिति और भी खराब रही। यहां सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। उधर, नौगावां सादात क्षेत्र के एजेंसी संचालक ने बोर्ड पर साफ लिख दिया है कि आज गाड़ी नहीं आ रही गैस उपलब्ध नहीं है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने पहुंचे, लेकिन निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलिंडर की बुकिंग भी सही तरीके से नहीं हो पा रही है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। करीब 16 हजार उपभोक्ता इस समस्या से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
हसनपुर में सोमवार को एजेंसियों की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण भीड़ नहीं रही, लेकिन मंगलवार को यहां भी भारी भीड़ जुटने की संभावना है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई गैस की कमी के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर निर्भर होना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस आपूर्ति को सुचारू कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। वहीं, संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साप्ताहिक छुट्टी की वजह से गैस एजेंसियों पर नहीं पहुंचे उपभोक्ता
हसनपुर। गैस को लेकर चल रही परेशानियों के बीच सोमवार को गैस एजेंसियों की साप्ताहिक छुट्टी हो गई। इसकी वजह से उपभाेक्ता की भीड़ एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर दिखाई नहीं दी। पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर केवाईसी, डीएसी नंबर व पर्ची कटवाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही थी। कई-कई दिन लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। दो दिन पूर्व 55 साल की महिला कंधे पर खाली सिलिंडर लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काटती मिली थी। ऐसे में हसनपुर में सोमवार को गैस एजेंसियों के कार्यालय की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। ऐसे में गोदामों से गैस का वितरण तो होता है, लेकिन कार्यालय से संबंधित कामकाज बंद रहते हैं। गैस एजेंसी संचालक दिनेश गौतम का कहना है कि सोमवार को एजेंसी के कार्यालय की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। गैस की होम डिलीवरी सेवा कराई जा रही है। किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos