सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police Recruitment Exam: Candidates Must Bring Only a Pen, Admit Card, and Photo ID

पुलिस भर्ती परीक्षा : पेन, प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त आईडी ही लेकर आएंगे अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Candidates Must Bring Only a Pen, Admit Card, and Photo ID
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से दरोगा व अन्य पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। संभल में 10 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्रों पर दो अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी लगाए गए हैं।
Trending Videos

शुक्रवार को निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें शासन के निर्देश की जानकारी देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए कहा। बताया गया कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस और संघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पेन, प्रवेश पत्र और फोटो युक्त आईडी ही लेकर पहुंचना है। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम एवं प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि 13440 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। शहर के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, एमजीएम कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय हयातनगर, जेडयू इंटर कॉलेज सरायतरीन, जवाहर लाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसी में परीक्षा होनी है।
000000000
केंद्र में सुबह आठ बजे से मिलेगा अभ्यर्थियों को प्रवेश
संभल। शंकर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्र वर्तवाल ने शुक्रवार को कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और 9:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद कोई भी अभ्यर्थी केंद्र में प्रवेश नहीं ले सकेगा। हरेक कक्ष में 24 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और दो कक्ष निरीक्षक लगेंगे। कार्यदायी संस्था ने ही सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की है। केंद्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed