{"_id":"69c04177acc22c8fe20c2f3f","slug":"rte-applications-for-the-third-phase-to-be-accepted-until-the-25th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159893-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : तीसरे चरण के लिए 25 तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : तीसरे चरण के लिए 25 तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया जारी है।
इच्छुक अभिभावक 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 26 मार्च को आवेदनपत्रों का सत्यापन किया जाएगा और 27 मार्च को लॉटरी निकालकर चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं का प्रवेश 31 मार्च तक कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में कुल 765 निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत कक्षा एक एवं पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर चयनित बच्चों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है, ताकि अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 1500 विद्यार्थियों का चयन कर उनका प्रवेश कराया जा चुका है। अब तीसरे और अंतिम चरण में भी बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब तक करीब एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि आवेदन करते समय अभिभावकों को आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद आवेदनपत्रों को लॉक किया जाएगा, जिसके आधार पर लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 27 मार्च को लॉटरी के जरिए चयनित छात्रों को स्कूल आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित निजी विद्यालयों में 29 से 31 मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। बीएसए ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह अंतिम चरण है, इसलिए पात्र और इच्छुक अभिभावक समय रहते अपने बच्चों का आवेदन अवश्य कर दें। उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों को न केवल निशुल्क शिक्षा मिलती है, बल्कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
Trending Videos