सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two brothers were attacked over a transaction dispute.

Amroha News: लेनदेन के विवाद में दो भाइयों पर किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were attacked over a transaction dispute.
विज्ञापन
डिडौली। क्षेत्र के गांव तोफापुर में हिस्से और पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में पिता समेत चार लोगों ने दो भाइयों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पंचम सिंह का आरोप है कि 22 मार्च की रात करीब 9:30 बजे उनके पिता विजयपाल सिंह, सौतेला भाई नकुल, सौतेली माता सीमा तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति निवासी डाक बंगला स्टेशन रोड अमरोहा उनके गांव तोफापुर पहुंचे। उस समय पंचम सिंह अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठा हुए थे। आरोप है कि चारों लोगों ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और कहा कि तुम लोग हमसे हिस्सा क्यों मांगते हो। इस पर पंचम सिंह ने बताया कि उसने यहां सोलर लाइट लगवाई थी, जिसका भुगतान अभी पूरा नहीं किया गया है। साथ ही उसकी शादी के लिए दिए गए करीब पांच लाख रुपये भी वापस नहीं किए गए हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान चारों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसका भाई विकास कुमार बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों भाइयों को चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed