अमरोहा। स्पार्कल लेडीज क्लब ने नववर्ष के उपलक्ष में पिकनिक का आयोजन किया। पिकनिक का मुख्य उद्देश्य क्लब सदस्यों के बीच आपसी मेल-मिलाप, मनोरंजन और साथ में गुणवत्तापूर्ण समय बिताना था।
क्लब की सभी सदस्य बस से गजरौला स्थित एक निजी होटल पहुंचीं। जहां सभी ने खुशनुमा मौसम और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष तूलिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान दिव्या सरन द्वारा बेहद मनोरंजक तंबोला गेम खिलाया गया। वहीं, आकांक्षी जैन, रिनी गुप्ता और स्वीटी गुरदित्ता ने सदस्यों के लिए सरप्राइज गेम्स का आयोजन कर माहौल को ओर भी उत्साहपूर्ण बना दिया। क्लब सदस्य सोनिया गुरदित्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और खुशी मनाई।
विंटर दीवा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सदस्यों ने सर्दियों के अनुरूप आकर्षक परिधानों में भाग लिया। प्रतियोगिता में स्वीटी गुरदित्ता, राशि चांदना, मोनिया गुरदित्ता एवं नैना गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। क्लब सचिव रूचि गुरदित्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की सांस्कृतिक मंत्री आकांक्षी जैन, रिनी गुप्ता, स्वीटी गुरदित्ता एवं दिव्या सरन ने किया। इस दौरान क्लब एडिटर ज्योति माहेश्वरी, वर्षा रस्तोगी, शिंकी होरा, अदिति माहेश्वरी, रितु अग्रवाल, पूजा रस्तोगी, नैना अग्रवाल, मोनिका रस्तोगी आदि सदस्य मौजूद रहीं।