सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sports trials begin tomorrow, selected players will showcase their strength at the state level

Amroha News: खेल ट्रायल्स कल से, चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे दम

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 22 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sports trials begin tomorrow, selected players will showcase their strength at the state level
विज्ञापन
अमरोहा। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में वर्ष 2026-27 के लिए बालक एवं बालिकाओं के जिला और मंडल स्तरीय खेल ट्रायल्स 23 मार्च से आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।
Trending Videos

जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि जिला स्तर के ट्रायल्स 23 मार्च से 26 मार्च तक अमरोहा में आयोजित होंगे, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल्स 27 से 30 मार्च के बीच मुरादाबाद में संपन्न कराए जाएंगे। इन ट्रायल्स के बाद चयनित खिलाड़ियों को अप्रैल माह में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा, जो आगरा, बरेली, कानपुर और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों में आयोजित होंगी। ट्रायल्स में जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल समेत कई प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्नास्टिक और तैराकी के लिए आयु सीमा 12 वर्ष से कम निर्धारित की गई है, जबकि अन्य सभी खेलों के लिए अधिकतम आयु 15 वर्ष रखी गई है। जिला एवं मंडल स्तर के ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने खर्च पर आना-जाना होगा। हालांकि, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शासन द्वारा कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें आने-जाने के लिए स्लीपर श्रेणी का रेल या बस किराया, निशुल्क आवास, प्रतिदिन 375 रुपये का दैनिक भत्ता और 200 रुपये प्रति खिलाड़ी अन्य खर्च के लिए दिए जाएंगे।
देशकांत त्यागी ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण खेल साथी पोर्टल पर कराएं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आयु प्रमाण के लिए विद्यालय द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता का भी आकलन किया जाएगा। इसके तहत 50 अंकों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित होगा, जिसमें शटल रन, 100 मीटर दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप शामिल हैं। अगले चरण में चयन के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed