सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teenage girl's body found hanging after a dispute with a neighbour

Amroha News: पड़ोसी से विवाद के बाद फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found hanging after a dispute with a neighbour
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी से विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos

गांव में रहने वाला एक व्यक्ति पेशे से राजमिस्त्री है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और सबसे छोटी बेटी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह परिवार का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। इसी बीच कुछ समय बाद किशोरी अपने कमरे में गई, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल किशोरी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना नौगावां सादात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed