{"_id":"69efb2484a13d2728b0b99df","slug":"when-his-girlfriend-stopped-talking-to-him-he-started-taking-drugs-and-when-he-couldnt-find-money-he-became-a-thief-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162447-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेमिका ने बातचीत बंद की तो करने लगा नशा, पैसे नहीं मिले तो बन गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेमिका ने बातचीत बंद की तो करने लगा नशा, पैसे नहीं मिले तो बन गया चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। विवाद के बाद प्रेमिका ने बातचीत बंद की तो युवक ने नशा करना शुरू कर दिया। जब नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो उसने गांव के संविलियन विद्यालय से पंखे चोरी कर 500 रुपये में बेच दिए और नशीला पदार्थ खरीदा। पुलिस ने आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव ककराली स्थित संविलियन विद्यालय से छह अप्रैल की रात पंखे चोरी हो गए थे। सात अप्रैल को प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के 18 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने गांव निवासी इब्राहिम को पकड़कर चोरी का खुलासा कर दिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक युवती से काफी समय से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। बीते माह किसी बात पर उसका प्रेमिका से विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमिका ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे वह तनाव में रहने लगा और नशा करने लगा। जब नशे के लिए पैसे नहीं बचे तो उसने विद्यालय से दो पंखे चोरी कर लिए। बाद में इन्हें करीब 500 रुपये में बेचकर नशे का सामान खरीदा। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
इब्राहिम का नहीं कोई आपराधिक इतिहास
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि नशे के लिए चोर बने इब्राहिम का कोई पुराना इतिहास नहीं है। पूछताछ के दौरान उसने सिर्फ इतना बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X