{"_id":"69efb3ee66c961f66000e255","slug":"when-the-agreement-was-not-reached-the-husband-pretended-to-consume-poison-causing-chaos-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162490-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समझौता न होने पर पति ने जहर खाने का किया नाटक, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समझौता न होने पर पति ने जहर खाने का किया नाटक, अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। मिशन शक्ति केंद्र में दंपती में समझौता न होने पर युवक ने जहर खाने का स्वांग रच दिया। सूचना पर केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच की तो उसकी स्वांग की पोल खुल गई।
मामला थाना क्षेत्र के गांव खालकपुर निवासी सुभाष कुमार की बेटी नीशू से जुड़ा है, जिसकी शादी 19 अप्रैल 2024 को मिर्जापुर गांव निवासी विजयपाल सिंह के बेटे अर्जुन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। दोनों ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी दी थी। अदालत ने छह माह साथ रहने का अवसर दिया था। यह अवधि 13 अप्रैल को पूरी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद नीशू के साथ ससुराल में मारपीट की गई और 26 अप्रैल को उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र बुलाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। इसी दौरान अर्जुन अचानक बाहर चला गया और कुछ ही मिनटों में थाने के गेट पर गिर पड़ा। उसने जहर खाने की बात कही, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस उसे तुरंत जोया रोड स्थित निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जहर न खाने की पुष्टि कर दी। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर पति अर्जुन व उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X