सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tempo overturned after colliding with a canter, six injured

Amroha News: कैंटर से टक्कर के बाद पलटा टेंपों, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after colliding with a canter, six injured
विज्ञापन
हसनपुर। बुधवार की दोपहर गजरौला की दिशा से एक टेंपो हसनपुर की तरफ जा रहा था। हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा के पास टेंपों बैक होते समय कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद टेंपों पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घायलाें की पहचान टेंपों सवार मिथिलेश निवासी हरिद्वार, उनकी 14 वर्षीया बेटी सोनम, तीन वर्षीया बेटी मायरा व पांच वर्ष का बेटा अंश, इसके अलावा हसनपुर निवासी रेखा शर्मा व रमेश चंद्र शर्मा घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सोनम को रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed