{"_id":"69bbc52423f538f8aa0debf2","slug":"video-no-water-arrangements-at-railway-station-and-animal-hospital-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन और पशु अस्पताल में नहीं पानी के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन और पशु अस्पताल में नहीं पानी के इंतजाम
Vimal Sharma
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:13 PM IST
Link Copied
रेलवे स्टेशन का चयन तीन साल पूर्व अमृत भारत योजना के तहत किया गया। पुराने भवन को ध्वस्त कर नए तरीके से बनाया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों के सामने अनेक परेशानियां आ रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल की है। प्लेटफार्म-1 और 2 पर पानी के लिए लगाई गईं कई टंकियों में पानी नहीं आ रहा। जबकि कई टूट गई हैं। कुछ ही टंकियों में पानी आ रहा है। सभी टंकियां सही नहीं की गईं तो भीषण गर्मी में यात्रियों, कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह पशु अस्पताल परिसर में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। यहां पर अस्पताल का स्टाफ तो कैंपर मंगाकर प्यास बुझा रहा है। मगर परिसर में रहने वाले परिवार, पशुओं को दिखाने, उनकी दवाई लेने आने वाले लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही सभी टंकियों को दुरुस्त कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।