{"_id":"699226439ec0406a4304e92a","slug":"tension-between-two-history-sheeters-from-the-same-village-has-become-a-headache-for-the-police-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-157534-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक ही गांव के दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच तनातनी बनी पुलिस के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक ही गांव के दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच तनातनी बनी पुलिस के लिए सिरदर्द
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव छज्जुपुरा में दो हिस्ट्रीशीटर के बीच तनातनी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। शुक्रवार की रात गांव में अपने दोस्त के घर जा रहे हिस्ट्रीशीटर पर गांव के ही दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले के बाद गांव में भय का माहौल है।
पुलिस ने इस मामले में दूसरे हिस्ट्रीशीटर व उसके छह साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव छज्जुपुरा निवासी निखिल शुक्रवार की रात गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त प्रियांशु के साथ पवित के घर प्रसाद लेने गया था। निखिल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। निखिल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसके फोन पर गांव कुआखेड़ा निवासी अंकुल का फोन आया। उसने उससे उसकी लोकेशन मालूम कर हमले की आशंका व्यक्त करते हुए वहां से जाने के लिए कहा।
इसी दौरान गांव के ही सुशील, आदित्य, हर्ष, अनिल, कुणाल, अंकुल व मनचाहत ने उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने का प्रयास कर रहे साथी प्रियांशु पर भी हमला कर दिया। निखिल के शोर मचाने पर आए ग्रामीणों को देख कर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुशील भी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एक ही गांव के दो हिस्ट्रीशीटर के बीच तनातनी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। पुलिस ने सुशील व उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos