{"_id":"6992b5c432fdaf77cd0edf8d","slug":"up-a-bomb-has-been-planted-in-the-court-amroha-district-judge-receives-an-email-threat-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: न्यायालय में लगा दिया है बम, दोपहर बाद होगा धमाका, अमरोहा जिला जज को ईमेल से मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: न्यायालय में लगा दिया है बम, दोपहर बाद होगा धमाका, अमरोहा जिला जज को ईमेल से मिली धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें जज के चैंबर में आरडीएक्स लगाए जाने और दोपहर को ब्लास्ट करने की बात कही गई है। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया।
अमरोहा जिला न्यायालय
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पिछले दिनों यूपी की कई अदालतों को उडाने की धमकी के बाद सोमवार को अमरोहा जनपद न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल भेजा गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद जिला जज ने बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी दी है।
Trending Videos
धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। जनपद न्यायालय में चेकिंग शुरू कर दी गई है। डॉग स्क्वॉड के साथ बम निरोधक दस्ता सर्च ऑपरेशन चला रहा है। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष सलीम खान एडवोकेट ने बताया कि अमरोहा जिला जज को एक ईमेल करीब 8:38 पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देने वालों ने स्पष्ट कहा है कि आपका कोर्ट में जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं। तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन लागू होने से रोकें। इसकी जिम्मेदारी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम पाकिस्तान आईएसआई ने ली है।
सोमवार की दोपहर 12:15 बजे न्यायालय में ब्लास्ट होने की बात कही गई। जिला जज ने बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा से न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। मालूम रहे कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ सहित कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। डॉग स्क्वायड और बम पहचान एवं निरोधक दस्ते के साथ कचहरी परिसर और न्यायालयों में चेकिंग की जा रही है।