सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The protest of the Bhakiyu United Front against pollution continued on the 88th day.

Amroha News: प्रदूषण के खिलाफ भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना 88वें दिन भी रहा जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The protest of the Bhakiyu United Front against pollution continued on the 88th day.
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ चल रहा धरना 88वें दिन भी जारी रहा। धरने में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषित पानी मुसीबत का सबब बना है। इसको लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धरने पर महिला किसान सोमवती के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
Trending Videos

शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदूषण जानलेवा होता जा रहा है। जिसका कारण औद्योगिक इकाइयां बनी हैं। लोगों को कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो गईं। इस प्रदूषण के खिलाफ ही भाकियू संयुक्त मोर्चा आंदोलन कर रहा है। जिसे 88 दिन हो गए, लेकिन जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। चेतावनी दी गई कि जल्द ही प्रदूषण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन महापंचायत करेगा। जिसमें किसान आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। मौके पर ओम प्रकाश सिंह, अहसान अली, होमपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रकाश सैनी, रामप्रसाद, वीरपाल सैनी, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतोष देवी, आशा, सरिता देवी, रेनू देवी, किशनवती व प्रिया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed