सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The scramble for gas cylinders continues, with long queues for bookings.

Amroha News: गैस सिलिंडर को लेकर मारामारी जारी, बुकिंग के लिए भी लंबी कतारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The scramble for gas cylinders continues, with long queues for bookings.
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। हसनपुर समेत मंडी धनौरा, गजरौला और नौगावां सादात क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
Trending Videos

सोमवार को हसनपुर नगर में गैस बुकिंग और केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एजेंसी कार्यालय के बाहर सुबह से ही लाइन लग गई थी। लोगों ने बताया कि मोबाइल से बुकिंग भी सही तरीके से नहीं हो पा रही, जिसके कारण उन्हें एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सचिन गैस एजेंसी के संचालक बंटी चौहान ने बताया कि उनकी एजेंसी पर सिलिंडर वितरण में कोई विशेष समस्या नहीं है, लेकिन अन्य एजेंसियों की अव्यवस्था के कारण करीब 1700 बुकिंग उनके यहां ट्रांसफर कर दी गई हैं। इसके अलावा सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन भी ट्रांसफर करा लिए हैं, जिससे केवाईसी और वितरण के लिए भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यवस्था को जल्द सामान्य किया जाएगा। वहीं दीपपुर के पास स्थित गैस एजेंसी के संचालक दिनेश गौतम ने बताया कि मंगलवार को गैस की गाड़ी आने की उम्मीद है, जिसके बाद सिलिंडर वितरण और होम डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और एजेंसी पर भीड़ कम हो। गैस संकट के चलते व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने समाधान दिवस में भी होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि घर-घर गैस आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए तो एजेंसियों पर भीड़ कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो और लोगों को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
व्यापारियों ने समाधान दिवस में की गैस की होम डिलवरी कराने की मांग
हसनपुर। व्यापारियाें ने संपूर्ण समाधान दिवस में गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। होम डिलीवरी होने पर ही गैस की वितरण व्यवस्था में सुधार होगा।
सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम 74/22 के प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता, जिला संगठन मंत्री सचिन गुप्ता, व्यापारी अलीमुद्दीन, जिला चेयरमैन पंकज भटनागर, जिला उपाध्यक्ष रानू रस्तोगी आदि संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और एडीएम गरिमा सिंह और एएसपी अखिलेश भदौरिया से मिले और हसनपुर में गैस की होम डिलीवरी शत प्रतिशत कराने की मांग की। कहा कि गैस की किल्लत जो सामने आ रही है। वह होम डिलीवरी होने से उसमें सुधार हो सकता है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed