सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The theft of jewelry found in a pillow turned out to be false; investigation uncovered the case.

Amroha News: तकिए में रखे जेवर चोरी होने की सूचना निकली झूठी, जांच में खुला मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 09 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The theft of jewelry found in a pillow turned out to be false; investigation uncovered the case.
विज्ञापन
नौगावां सादात। तकिए में सिलकर संदूक में रखे गए जेवरात चोरी होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन पड़ताल में चोरी की घटना झूठी निकली। बाद में गृहस्वामी ने भी किसी प्रकार की चोरी होने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Trending Videos


थानाक्षेत्र के गांव तारापुर निवासी बसंत सिंह सैनी खेती-किसानी के साथ टेंट कारोबार से जुड़े हैं। उनकी पत्नी गीता ने अपने जेवरात एक छोटे बैग में रखकर पुराने तकिए में सिल दिए थे और उसे संदूक में सुरक्षित रख दिया था। उसी संदूक में टेंट का अन्य सामान भी रखा जाता था। काफी समय से संदूक की चाबी गुम होने के कारण उसे खोला नहीं जा सका था। शनिवार को गीता और उनके बेटे ने पेचकस की मदद से संदूक खोला और सामान की जांच की। इस दौरान वह तकिया नहीं मिला, जिसमें जेवरात रखे गए थे। इसे चोरी मानते हुए बसंत सिंह के बेटे ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर जेवर चोरी होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गहन जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान सामने आया कि जिस तकिए में जेवर रखे गए थे, वह करीब दो माह पहले टेंट के अन्य सामान के साथ गलती से बाहर चला गया था। साथ ही संदूक की चाबी भी लंबे समय से गुम थी। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच में चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई। बसंत सिंह सैनी और उनकी पत्नी ने भी स्पष्ट किया कि उनके घर में चोरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed