{"_id":"69c1863c5a0a3d01df0aaa82","slug":"the-wife-made-the-video-viral-and-threatened-to-commit-suicide-if-she-did-not-get-justice-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159986-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पत्नी ने वीडियो वायरल कर न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पत्नी ने वीडियो वायरल कर न्याय नहीं मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी
अमरोहा। जोया सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अंकुर चीमा की आत्महत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पत्नी गरिमा सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई और न्याय न मिलने की स्थिति में खुद आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos
25 फरवरी को जोया सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी के पद पर कार्यरत अंकुर चीमा ने अपने सरकारी आवास में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा भरतपुर के निवासी थे और नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में कार्यरत थे। मृतक की पत्नी गरिमा सिंह बलरामपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। उन्होंने वीडियो में आरोप लगाया कि उनके पति को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। आरोपियों से उसे और उनके आठ माह के बेटे को जान का खतरा है। गरिमा सिंह ने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें मानसिक उत्पीड़न और मारपीट का जिक्र है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामले में अंकुर के भाई सुमित, भाभी शानू और पिता मंगल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को मिलान के लिए एक्सपर्ट टीम के यहां भेजा है। गरिमा सिंह ने प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।