सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is a continuous queue of consumers outside the gas agencies.

Amroha News: गैस एजेंसियों के बाहर लगातार लग रही है उपभोक्ताओं की लाइन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
There is a continuous queue of consumers outside the gas agencies.
विज्ञापन
हसनपुर। गैस सिलिंडर लेने, बुकिंग और केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगातार लग रही है। हसनपुर की दो प्रमुख गैस एजेंसियों के बाहर सुबह सात बजे ही उपभोक्ता लाइन में लगने के लिए पहुंच जाते हैं। हालांकि गैस एजेंसियों के कार्यालय दस बजे से पहले नहीं खुल पाते।
Trending Videos

दस बजे तक लंबी लाइन लग जाती है। रविवार को भी लंबी लाइन लगी रही। कई घंटे लाइन में लगकर उनका नंबर आ पाता है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। हालांकि गैस एजेंसियों द्वारा गैस की होम डिलीवरी कराई जा रही है। पुरानी गैस एजेंसी पर पिछले दिन लगातार गैस का वितरण हुआ तो उपभोक्ताओं को राहत मिली, लेकिन रविवार को गैस का वितरण नहीं हुआ। जबकि सोमवार को गैस वितरण होने की पूरी उम्मीद है। सचिन गैस एजेंसी के संचालक बंटी चौहान का कहना है कि दूसरी गैस एजेंसियों से दो हजार बुकिंग मिली हैं। उनकी लाइन लग रही है। जल्द ही लाइन लगनी बंद हो जाएगी। सब सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed