सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a scuffle at gas agencies for cylinders, and the police had to be called in to deal with the commotion.

Amroha News: एजेंसियों पर गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, हंगामे पर बुलानी पड़ी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle at gas agencies for cylinders, and the police had to be called in to deal with the commotion.
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। एजेंसियों पर गैस सिलिंडर की मारामारी जारी है। शुक्रवार को गजरौला में सीओ कार्यालय के पास भारत गैस एजेंसी व गजरौला गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया।
Trending Videos

शुक्रवार को गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। आठ बजे तक लंबी लाइन लग गई। उपभोक्ता गैस एजेंसियों के ऑफिस खुलने का इंतजार करने लगे। इनमें किसी को वाउचर लेना था तो किसी को गैस सिलिंडर। जिन उपभोक्ताओं ने पहले से ही गैस की बुकिंग करा रखी थी, उनको सिलिंडर प्रदान किए गए। सीओ कार्यालय के निकट स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ इस कदर एकत्र हुई कि उसे देख कर्मचारियों के पसीने छूट गए। यहां पर उपभोक्ताओं नेे हंगामा किया तो उनको शांत करने और समझाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं गजरौला गैस सर्विस के गोदाम पर सुबह से गैस लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। एजेंसी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की नौबत आ गई, जिसके चलतेे एजेंसी संचालक मधु चतुर्वेदी को पुलिस बुलानी पड़ी। 11.30 बजे गैस सिलिंडर आने पर उनका वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed