सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Traffic jams in the city are troubling people, routes for e-rickshaws should be fixed.

Amroha News: शहर में जाम की समस्या से लोग परेशान, ई-रिक्शाओं का तय किया जाए रूट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in the city are troubling people, routes for e-rickshaws should be fixed.
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में जाम की समस्या आए दिन लोगों को परेशान कर रही है। मुख्य बाजार से लेकर बाहर सड़कों तक पर जाम ही जाम लगा रहता है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगताना पड़ता है। इसका असर व्यापारियों पर भी पड़ता है। जाम की वजह से कारोबार भी प्रभावित होता है। व्यापारियों ने कहा कि ई रिक्शाओं का मार्ग तय किया जाए और बाजार में वन वे हो तब कहीं जाकर जाम से राहत मिल सकती है।
Trending Videos


आए दिन जाम का झाम लोगों को परेशान कर रहा है। टीपीनगर से लकड़ा चौराहा हो या फिर आजाद मार्ग हो। सब जगह जाम की समस्या बनी रहती है। इनके अलावा मुख्य बाजार भी जाम लगा रहता है। सोमवार को बड़ा बाजार में जाम की समस्या से जहां आम आदमी को परेशानी हुई। वहीं व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि यहां पर वन वे भी है लेकिन उसका पालन नहीं हो पाता। दोनों तरफ से वाहन आते जाते रहते हैं। जिससे जाम की समस्या बन जाती है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन जाम से दो चार न होना पड़े। व्यापारियों ने कहा कि कई बार प्रशासन से भी कहा गया कि चौराहों पर पुलिस तैनात की जाए और सख्ती के साथ नियमों का पालन कराया जाए। बेवजह बाजार में दौड़ते रिक्शा और अ न्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाम की समस्या से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ठोस नीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed