सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two youths killed, one injured in road accident

Amroha News: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, one injured in road accident
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मंडी धनौरा/ बछरायू। धनौरा-फीना मार्ग पर रविवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उनको सरकारी अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर किए गए एक युवक की भी रास्ते में मौत हो गई। तीसरे घायल का इलाज चल रहा है। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कलां के गांव सुनगढ़ निवासी राहुल (28) अपने मित्र अमर सिंह (30) व दीपक (27) के साथ बाइक पर सवार होकर धनौरा-फीना मार्ग से नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था। ग्राम पाखराबाद के निकट उनकी बाइक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने डींगरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल आई। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल अमर सिंह व दीपक को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही अमर सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने राहुल व अमर सिंह के पास मिले मोबाइल फोन से घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। दीपक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------------------------------------
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बछरायूं। बाइक पर सवार होकर दिल्ली से धामपुर अपने घर जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए हैं। जनपद बिजनौर के धामपुर कस्बे के पहाड़ी दरवाजा के पास रहने वाला अरशद ( 30) दिल्ली में रहकर फर्नीचर का काम करता था। वह शनिवार की शाम बाइक पर सवार होकर दिल्ली से धामपुर जा रहा था। उसकी बाइक गजरौला मार्ग पर स्थित बिजलीघर के पास पहुंची थी। सामने से आ रहे एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस उसे सरकारी अस्पताल आई। यहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अरशद के परिजन थाने आ गए। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed