{"_id":"6a41436d1820e82e750ff0ea","slug":"up-muslims-do-not-view-the-mughals-as-role-models-bjp-is-spreading-poison-former-minister-kamal-akhtar-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मुगलों को आदर्श नहीं मानते मुसलमान, भाजपा घोल रही जहर', पीडीए चौपाल में बोले- सपा विधायक कमाल अख्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मुगलों को आदर्श नहीं मानते मुसलमान, भाजपा घोल रही जहर', पीडीए चौपाल में बोले- सपा विधायक कमाल अख्तर
Sun, 28 Jun 2026 09:29 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:29 PM IST
सार
पीडीए चौपाल में कांठ विधायक कमाल अख्तर ने भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुसलमान मुगल शासकों को अपना आदर्श नहीं मानते और भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
कांठ से सपा विधायक कमाल अख्तर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांठ विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने ने कहा कि भाजपा देश की जनता में जहर घोल रही है। वह मुगलों की बात करते हैं। लोगों को भड़काने का काम करते हैं। हमारे मुसलमान भाई जितने भी हों, किसी भी जाति के रहने वाले हों, वह बाबर, अकबर, हुमायूं, जहांगीर को अपना आदर्श नहीं मानते।
विज्ञापन
भाजपा के नेता लोगों को बरगलाना चाहते, भड़काना चाहते हैं, सवाल हिंदू-मुसलमान का नहीं है। नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में कांठ विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि अस्पतालों में डाॅक्टर नहीं है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है।
विज्ञापन
धर्म के नाम पर लोग ठगे जा रहे हैं। भाजपा ने भाईचारा खत्म कर दिया है। गरीबों पर जुल्म हो रहे हैं। राम मंदिर में चढ़ाव तक चोरी कर लिया। गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति करने वालों से सावधान होने का समय है। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक मजबूती का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
सपा नेता खानचंद खड़गवंशी ने कहा कि आम आदमी पर हो रहे जुल्म का जबाव देने के लिए जनता तैयार बैठी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मस्तमराम यादव, चंद्रपाल सैनी,इमरत खड़गवंशी, चतर सिंह, जय सिंह खड़गवंशी, प्रकाश खड़गवंशी, धर्मवीर खड़गवंशी, सुमित खड़गवंशी, कुलदीप शर्मा, अनुज त्यागी, होतेराम, संगाम सिंह, नवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।