{"_id":"6a4180d91ebac584df0c2832","slug":"central-and-state-governments-have-failed-on-every-front-rashid-alvi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166999-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : राशिद अल्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : राशिद अल्वी
Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकारें पूरी तरह विफल रही हैं। किसी भी मुख्यमंत्री की भाषा धमकी देने वाली नहीं, बल्कि कानून और संविधान की मर्यादा के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि फैसले अदालतों के बजाय मुख्यमंत्री ही करने लगेंगे तो न्यायपालिका की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का शासन सर्वोपरि होना चाहिए। वह रविवार को कांग्रेस नेता डॉ. मेराज हुसैन के आवास पर आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि प्रधानमंत्री दुनिया में शांति और वैश्विक नेतृत्व की बात करते हैं, लेकिन देश में नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा भी पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से नहीं करा पा रहे हैं।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि परीक्षा प्रणाली लगातार सवालों के घेरे में है। दिल्ली में राहुल गांधी के लापता होने वाले पोस्टरों के संबंध में पूछे गए सवाल पर राशिद अल्वी ने इसे बचकानी हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक विदेश यात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हैं और सरकार को विदेश नीति तथा देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका, ईरान और अन्य अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर भी केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के एक पुराने बयान का उल्लेख करते हुए अल्वी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता को भगवान कहना उचित नहीं है। इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, अली इमाम रिजवी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
राम मंदिर में चोरी करने वाले और महमूद गजनवी दोनों एक समान
राशिद अल्वी ने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि मंदिर की संपत्ति लूटने वाले लोगों का कृत्य अधर्म है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास कमजोर होगा। मंदिर में चोरी करने वाले और महमूद गजनवी दोनों एक समान हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की अवधारणा पर भी सवाल उठाए। कहा कि राहुल गांधी देशभर में छात्रों और युवाओं के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।