पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Art from 'Brass City' to shine at Delhi Airport; artisans secure orders.

Amroha News: दिल्ली एयरपोर्ट पर चमकेगी पीतलनगरी की कला, कारीगरों को मिला ऑर्डर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Art from 'Brass City' to shine at Delhi Airport; artisans secure orders.
मुरादाबाद। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब पीतलनगरी की हस्तशिल्प कला की चमक दिखाई देगी। एयरपोर्ट पर सजावट के लिए जिले के कारीगरों को विशेष ऑर्डर मिला है। इसके तहत आकर्षक सिल्वर कोटेड और सजावटी हस्तशिल्प उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कुछ उत्पादों को तैयार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

कारीगरों के अनुसार, एयरपोर्ट पर सजाने के लिए ब्रास आर्टवेयर, मेटल हैंडीक्राफ्ट, पारंपरिक कलाकृतियां और हैंडमेड डेकोरेटिव आइटम तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों को खास डिजाइन और फिनिशिंग के साथ बनाया जा रहा है, जिससे उनकी गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप हो सके। हस्तशिल्प कारोबारियों का कहना है कि ऐसे ऑर्डर स्थानीय उद्योग के लिए सकारात्मक संकेत हैं। इससे न सिर्फ कारीगरों को रोजगार मिलेगा बल्कि पीतलनगरी की पहचान और मजबूत होगी।
विज्ञापन

हस्तशिल्प कारोबारी बताते हैं कि दिल्ली एयरपोर्ट पर जिले का उत्पाद प्रदर्शित होने से विदेशी यात्रियों के बीच शहर की कला को नई पहचान मिलेगी। साथ ही इससे हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। कारीगरों का कहना है कि एयरपोर्ट पर लगाए जाने वाले सभी उत्पाद पूरी तरह सजावटी हैं। इन्हें तैयार करने में विशेष तकनीक और अधिक समय लग रहा है। इसलिए फिलहाल चुनिंदा कारीगर ही इस काम में जुटे हैं। जल्द ही आर्डर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
-दिल्ली एयरपोर्ट की सजावट के लिए हमें खास ऑर्डर मिला है। इसके तहत सिल्वर कोटेड और आकर्षक डिजाइन वाले सजावटी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे बड़े ऑर्डर मिलने से हमारे काम को नई पहचान मिलती है। इससे रोजगार मिलने के साथ नई डिजाइनिंग भी सीखने को मिली है।-राशिद अली, कारीगर


-एयरपोर्ट पर लगाए जाने वाले उत्पाद पूरी तरह हैंडमेड और सजावटी हैं। इन्हें बनाने में काफी समय और बारीक मेहनत लग रही है, इसलिए फिलहाल सीमित कारीगर ही इस काम में लगे हैं। एयरपोर्ट पर हमारे उत्पाद पहुंचना जिले के हस्तशिल्प उद्योग के लिए गर्व की बात है।-दिलशाद हुसैन, पद्मश्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed