{"_id":"6a4180953124cb9af40755d2","slug":"attempted-theft-by-breaking-into-the-same-house-at-three-different-points-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167028-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक ही घर में तीन जगह नकब लगाकर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक ही घर में तीन जगह नकब लगाकर चोरी का प्रयास
Mon, 29 Jun 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलसा। गांव वारसपुर में शनिवार देर रात चोरों ने एक मकान में तीन अलग-अलग स्थानों पर नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि परिवार के जाग जाने और शोर मचाने पर चोर वारदात को अंजाम दिए बिना ही जंगल की ओर भाग निकले। सूचना पर डायल-112 और कैलसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा आसपास के जंगल में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
गांव वारसपुर निवासी विनोद ने बताया कि शनिवार रात पूरा परिवार घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे तीन अज्ञात चोर मकान के पीछे पहुंचे और सबसे पहले एक कमरे की दीवार में नकब लगाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर दूसरी दीवार होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे की दीवार तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वहां भी कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद चोरों ने मकान के एक अन्य कोने में तीसरी जगह नकब लगाकर ईंटें निकालनी शुरू कर दीं। इसी दौरान आंगन में सो रहे विनोद के बड़े भाई उदयवीर की नींद आहट से खुल गई। उन्होंने छत पर चढ़कर देखा तो तीन लोग दीवार तोड़ रहे थे। विरोध करने पर चोरों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। उदयवीर द्वारा शोर मचाते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।