{"_id":"69b4790738f1c27d0d0d8fa9","slug":"young-people-are-practicing-running-by-making-their-own-tracks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-159210-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खुद ट्रैक बनाकर दौड़ का अभ्यास कर रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खुद ट्रैक बनाकर दौड़ का अभ्यास कर रहे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। जेबड़ा ग्राम पंचायत में खेल का मैदान न होने पर युवा खुद ही ट्रैक बनाकर दौड़ का अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। जंगल में हैंडपंप न होने पर प्यास लगने पर युवाओं को गंगा के पानी से प्यास बुझानी पड़ती हैं।
गंगेश्वरी क्षेत्र की जेबड़ा ग्राम पंचायत के मजरे चकफेरी वाला महरपुर व वंशी वाला महरपुर में खेल का मैदान न होने से भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी करने के लिए युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के सामने गंगा किनारे वन विभाग की जमीन पर युवाओं ने खुद ही दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया और दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं। कुछ युवक तो 15 से 20 किमी की दूरी तय कर मैदान में तैयारी करने आते हैं। बुलंदशहर जिले के कई गांवों के युवक भी इसी मैदान में पसीना बहाने आते हैं।
युवाओं का कहना है कि उनके सामने सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की होती है। मैदान के आसपास कोई नल नहीं है। कसरत करने या दौड़ लगाने के बाद जब प्यास लगती है तो करीब दो किमी पर बह रही गंगा में पानी पीने के लिए जाना पड़ता है या कोई नलकूप तलाश करना पड़ता है।
भाजपा नेता का दावा वह लगवाएंगे हैंडपंप
वंशी वाला महरपुर गांव निवासी भाजपा नेता एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी का कहना है कि देश की सेवा करने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के सामने पीने के पानी की किल्लत की जानकारी मिली है। वह पेयजल के इंतजाम के लिए हैंडपंप लगवाएंगे। जिससे युवाओं को पेयजल की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
करीब एक महीना लगा था ट्रैक तैयार करने में
घने जंगल के बीच खाली पड़ी भूमि पर दौड़ने का ट्रैक तैयार करने के लिए युवाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिन मेहनत कर कंटीली झाड़ियों को काटा। इसके बाद फावड़े से ट्रैक के गड्ढे समतल किए। फिर ट्रैक की ट्रैक्टर हैरो से जोताई कराकर ट्रैक तैयार किया गया।
Trending Videos