{"_id":"6a29398445cab369db0f0bf2","slug":"young-woman-consumes-poisonous-substance-after-her-lover-marriage-is-fixed-in-amroha-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: प्रेमी की शादी तय होने से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, समय पर इलाज से बची जान, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: प्रेमी की शादी तय होने से आहत युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, समय पर इलाज से बची जान, जानें पूरा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
अमरोहा में क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की शादी तय होने से आहत एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया लेकिन समय पर उपचार मिलने की वजह से युवती की जान बच गई।
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमरोहा में क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की शादी तय होने से आहत एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया लेकिन समय पर उपचार मिलने की वजह से युवती की जान बच गई। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव किसान की 24 वर्षीय बेटी का गांव के ही एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही बिरादरी के बताए जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवती युवक से विवाह करना चाहती थी, लेकिन युवक कई बार इस प्रस्ताव को ठुकरा चुका था। बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कई वर्षों तक उनके बीच संबंध बने रहे।
करीब तीन वर्ष पूर्व दोनों के विवाह को लेकर बिरादरी स्तर पर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन युवक ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत प्राप्त कर ली और बाद में जमानत भी हासिल कर ली। इसके कुछ समय बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में छेड़छाड़ का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज कराया, जिसमें भी उसे जमानत मिल गई। दोनों मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच युवक के परिजनों ने उसका विवाह मंडी धनौरा क्षेत्र की एक युवती से तय कर दिया। छह जून को बारात जानी थी। बताया जाता है कि इसकी जानकारी मिलने पर चार जून को युवती आरोपी के घर पहुंच गई और वहां हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि बारात जाने से एक दिन पहले यानि पांच जून को युवती ने घर में रखा कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अमरोहा शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां आईसीयू में भर्ती कर उसका उपचार किया गया।
चिकित्सकों के प्रयास और समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। उधर, छह जून को युवक बारात लेकर मंडी धनौरा पहुंचा और निकाह के बाद दुल्हन को अपने घर ले आया। अगले दिन उसका वलीमा भी संपन्न हो गया। पुलिस के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हाल के दिनों में किसी भी पक्ष की ओर से कोई नई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि युवक और युवती के बीच दर्ज पुराने मुकदमे अभी न्यायालय में लंबित हैं।