{"_id":"6a2876494b9d6e6fbd0afb80","slug":"car-loaded-with-meat-after-cow-slaughter-gets-stuck-on-a-dirt-track-commotion-ensues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-165610-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोकशी के बाद मांस लादकर ले जा रही कार कच्चे रास्ते में फंसी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोकशी के बाद मांस लादकर ले जा रही कार कच्चे रास्ते में फंसी, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव भदौरा के पास सोमवार की रात को गो मांस से लदी कार कच्चे रास्ते पर पानी भरा होने की वजह से फंस गई। आरोपी कार से उतर कर भाग गए। सुबह में ग्रामीणों ने कार को देखा और उसमें अंदर मांस देखा तो होश उड़ गए। ग्रामीणों ने गोकशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया है।
सोमवार की रात को जंगल में गोकशी के बाद कार में मांस लादकर तस्कर ले जा रहे थे। भदौरा के पास लिंक मार्ग पर कच्चे रास्ते पर पानी भरा होने से आरोपियों की कार फंस गई। आरोपियों ने काफी कोशिश की लेकिन कार नहीं निकल सकी। इसके बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार के अंदर देखा तो उसमें मांस था। ग्रामीणों ने गोकशी की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार को अपने साथ ले गई। कार से करीब एक क्विंटल ताजा मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक से जांच कराई तो वह गो मांस ही निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार से गाेमांस बरामद कर लिया गया है। जांच में इसकी पुष्टि भी हो गई है। मामले में कार स्वामी नासिर निवासी दिल्ली और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।