सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fear of leopards rises again in the district; leopards spotted in Naugawan Sadat and Budhanpur.

Amroha News: जिले में फिर बढ़ा तेंदुए का खौफ, नौगावां सादात और बुढ़नपुर में दिखा तेंदुआा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 10 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fear of leopards rises again in the district; leopards spotted in Naugawan Sadat and Budhanpur.
विज्ञापन
नौगावां सादात/डिडौली। जिले में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंडी धनौरा क्षेत्र में हाल ही में एक तेंदुए को पकड़कर अमानगढ़ टाइगर रिजर्व भेजे जाने के बाद अब नौगावां सादात और डिडौली क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।


चार दिन पहले मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव रम्पुरा खादर के जंगल में एक तेंदुआ तार की बाड़ में फंस गया था। वन विभाग की टीम ने उसका सफल रेस्क्यू कर उसे बिजनौर स्थित अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया था। इसके बाद भी जिले में तेंदुए की मौजूदगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार रात नौगावां सादात क्षेत्र के गांव नगला निवासी अक्षय कुमार ट्यूबवेल से घर लौट रहे थे। वह कार से सफर कर रहे थे। रास्ते में गांव के पास अचानक उनकी कार के सामने तेंदुआ आ गया। अक्षय ने कार रोककर उसका वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, डिडौली थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव के पास भी सोमवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में भय फैल गया। सीएल कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे श्रमिकों ने सर्विस रोड पर तेंदुए को बैठे देखा। अहमद ब्रास फैक्टरी के सामने डायट स्कूल के निकट तेंदुआ नजर आते ही श्रमिकों ने शोर मचाया, जिसके बाद वह पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था। बुढ़नपुर निवासी अश्विनी कुमार और अन्य लोगों ने भी अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लगातार तेंदुआ दिखने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed