{"_id":"6a4ebc17042892414c0dde1e","slug":"youth-dies-of-electric-shock-while-cleaning-the-fridge-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167735-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फ्रिज की सफाई करते समय \nकरंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फ्रिज की सफाई करते समय करंट लगने से युवक की मौत
Thu, 09 Jul 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली (अमरोहा)। गांव अम्हेड़ा में मंगलवार को फ्रिज की सफाई करते समय करंट लगने से दुकानदार मुकर्रब हुसैन (38) की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव निवासी मुकर्रब हुसैन गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार की दोपहर बाद वह दुकान में रखे फ्रिज की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फ्रिज में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से मौके पर ही अचेत हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए पाकबड़ा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मुकर्रब हुसैन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गया। पत्नी नरगिस, मां नूगेरा परवीन व भाई मुकम्मिल हसन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।