{"_id":"69c2d4bf102f9dd32d0ce4e4","slug":"youths-returning-after-offering-namaz-were-assaulted-eight-reported-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160080-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट, आठ पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र के गांव जीहल में नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों और गांव के अन्य युवकों के बीच विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे भी चले। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के गांव जीहल निवासी रागिब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च रात करीब साढ़े दस बजे भाई फहीम, राशिद, नदीम, यूसुफ के साथ मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने-अपने घर को वापस जा रहे थे कि उसी समय गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ते में मदीना मस्जिद के पास जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें ये चारों घायल हो गए। इस मामले में फरमान, सलमान, इकरान व नवाजिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, दूसरे पक्ष के फरमान का कहना है कि वह अपने भाई सलमान व इकरान, नवाजिश के साथ अपने घर के सामने बातचीत कर रहे थे। उसी समय कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में फहीम, राशिद, रागिब, यूसुफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी हुई है।
Trending Videos