सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 sacks of mustard were stolen and sold to a shopkeeper.

Auraiya News: 10 बोरी लाही चोरी कर दुकानदार को बेची

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
10 sacks of mustard were stolen and sold to a shopkeeper.
फोटो-18- थाने में प्रार्थना पत्र देता पीड़ित मनोज।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के बेल्हूपुर निवासी मनोज कुमार की बीती रात टिनशेड में रखी 10 लाही की बोरी चोरी हो गई। पीड़ित लाही के बिखरे दानों को देखते हुए एक दुकान तक जा पहुंचा। वहां दुकानदार के यहां चार बोरी लाही बरामद हुई। पुलिस ने दुकानदार और गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos

थाने में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि सुरेश चंद्र त्रिपाठी के टिनशेड में उसकी 35 बोरी लाही रखी थी। इसमें बीती रात चोरों ने 10 बोरी लाही चोरी कर ली। सुबह खोजबीन करते हुए वह बेल्हूपुर की मड़ैया के दुकानदार राजकुमार के घर तक पहुंचा। वहां उसकी चार बोरी लाही रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि यह लाही रात में गांव के कुछ युवा व किशोर बेचने आए थे। इसको उसने खरीद लिया है। घटना की सूचना पर 112 पुलिस ने चार बोरी लाही बरामद कर ली। इसके बाद दुकानदार, एक युवक और एक किशोर को थाने ले आई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। दुकानदार सहित कुछ लोगों को थाने बैठाया गया है। पूछताछ की जा रही है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed