सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The mercury dropped by one degree due to night drizzle.The mercury dropped by one degree due to night drizzle.

Auraiya News: रात की बूंदाबांदी से एक डिग्री गिरा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 29 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by one degree due to night drizzle.The mercury dropped by one degree due to night drizzle.
विज्ञापन
औरैया। पिछले तीन दिनों से पारा लगातार 44 डिग्री तक पहुंच रहा था। गर्मी के बीच सोमवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई।
Trending Videos

ऐसे में सुबह के समय लोग गर्मी से राहत मिलने के उम्मीद लगा रहे थे लेकिन दोपहर के समय पसीने के साथ उनकी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीदें बह गईं। हालांकि बूंदाबांदी से पारा एक डिग्री गिरकर 43 डिग्री तक जा पहुंचा।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रात में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई लेकिन यह बूंदाबांदी इतनी नाकाफी थी कि लोगों को पता तक नहीं चला। इसके कारण तापमान में कुछ खास कमी नहीं हुई। मंगलवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बारिश की जानकारी हुई। ऐसे में लोग गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताने लगे। जैसे-जैसे दोपहर का समय आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा धीरे-धीरे चढ़ता चला गया। दोपहर के समय यह 43 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यही नहीं गर्म हवा की रफ्तार भी 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों का आवागमन न के बराबर रहा। लोग जरूरत पर ही घरों से बाहर निकले।
-----
42 डिग्री रह सकता तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि सोमवार रात हुई हल्की बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना थी। महज एक डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आई है लेकिन गर्मी से राहत फिलहाल नहीं है। आगामी तीन दिनों तक पारा लगातार 42 डिग्री तक जाने का अनुमान है। गर्म हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed