{"_id":"69f102ce0be86096750b43e7","slug":"expired-beer-was-being-sold-at-a-liquor-shop-114-cans-recovered-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143876-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब ठेके पर बिक रही थी एक्सपायरी बीयर, 114 कैन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब ठेके पर बिक रही थी एक्सपायरी बीयर, 114 कैन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव शिवगंज स्थित एक शराब ठेके पर सोमवार को उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब एक ग्राहक ने एक्सपायर्ड बीयर बिक्री करने का आरोप सेल्समैन पर लगा दिया।
शिकायत पर पुलिस व आबकारी की टीम ठेके पर पहुंची। मौके से 114 बीयर की कैन एक्सपायरी डेट की पाई गई, जिन्हें जब्त करते हुए ठेकेदार को चेताया गया।
आबकारी के बिधूना क्षेत्र की शराब दुकान शिवगंज अक्सर सुर्खियों में रहती है। यहां पर कई बार महिलाओं की ओर से ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग की जाती रही है। सोमवार को ठेके पर पहुंचे एक ग्राहक ने जब बीयर की कैन खरीदी तो एक्सपायरी डेट पर नजर डाली। आठ अप्रैल 2026 की एक्सपायरी डेट देख उसने सेल्समैन से आपत्ति जताई। यही नहीं आबकारी विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई।
सूचना पर थाना पुलिस व आबकारी की टीम पहुंची। एक्सपायरी डेट की बीयर की खेप को जांचा गया। मौके पर 114 बीयर एक्सपायरी पाई गईं। इस पर आबकारी पुलिस ने माल को जब्त कर लिया। दोबारा से एक्सपायरी शराब बिक्री न हो। इसे लेकर चेतावनी दी गई।
आबकारी निरीक्षक बिधूना भगवान बख्श ने बताया कि एक ग्राहक की शिकायत पर शिवगंज शराब ठेके को जांचा गया था। मौके से 114 बीयर एक्सपायर मिलीं थी। आठ अप्रैल को ही बीयर एक्सपायर हुई थी। दोबारा से ये गलती न हो, इसे लेकर ठेकेदार को चेताया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X