{"_id":"699f445e05a1422d130c08d5","slug":"11-samples-were-collected-goods-worth-rs-1190-lakh-were-seized-and-destroyed-auraiya-news-c-211-1-ka11004-140428-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 नमूने भरे, 11.90 लाख का माल सीज व नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 नमूने भरे, 11.90 लाख का माल सीज व नष्ट कराया
विज्ञापन
फोटो-34-कसाहा गांव में जांच करतीं एसडीएम व अन्य। संवाद
- फोटो : सीएचसी में अलाउद्दीन के गमगीन पिता।
विज्ञापन
औरैया। होली पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार को प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 11 सैंपल लिए तो मिलावटी छेना, पनीर, सरसों का तेल नष्ट कराया। साथ ही 11.90 लाख का माल सीज कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास व वीरन सिंह की संयुक्त टीम गठित कर निर्माण इकाइयों, पैकर-रिलेबलर, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों, अस्थायी भट्ठियों व मंडियों की विशेष जांच की गई। फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल वैन प्रयोगशाला की मदद से विभिन्न प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच भी की गई। मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से विधिक नमूने भरकर कार्रवाई की गई।
कुंआ गांव स्थित एक खाद्य निर्माण इकाई से खोया के दो नमूने भरे गए। सुरान रोड, औरैया स्थित तेल निर्माण इकाई से सरसों के तेल के दो नमूने लेकर 205 लीटर तेल सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 64800 रुपये आंकी गई। दिल्ली दरवाजा, औरैया स्थित इकाई से सरसों के तेल का एक नमूना लेकर 540 लीटर तेल सीज किया गया। इसकी कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई।
उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में सुभाष चौक स्थित प्रतिष्ठान से खोया व छेना के नमूने भरे गए। नरायनपुर स्थित तेल इकाई से सरसों के तेल का नमूना लेकर 360 लीटर तेल सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये है।
उधर, उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया व क्षेत्राधिकारी बिधूना की टीम ने कंचौसी रोड कसाहा, दिबियापुर स्थित प्रतिष्ठान से मक्का स्टार्च पाउडर व छेना के नमूने लिए। यहां 1020 किलोग्राम छेना नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत करीब 153000 रुपये आंकी गई। इसी प्रतिष्ठान से 35 किलोग्राम पनीर भी नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत लगभग 8750 रुपये बताई गई।
Trending Videos