सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fraud in Rs 80 lakh land deal, cheque bounces

Auraiya News: 80 लाख रुपये की जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, चेक बाउंस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Rs 80 lakh land deal, cheque bounces
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव सेहुद में महिला को झांसे में लेकर 80 लाख रुपये की जमीन का इकरारनामा तो करा लिया गया लेकिन भुगतान के लिए दिए चेक बाउंस हो गए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का आरोप लगाया है।
Trending Videos

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गांव लावन निवासी मिथलेश ने पुलिस को बताया कि गांव सेहुद में उनकी पुश्तैनी भूमि है। इस पर भूमाफिया का कब्जा था जिसे शासन ने कड़ी मशक्कत के बाद आठ जनवरी को कब्जामुक्त कराया था। बाहर रहने की वजह से वह जमीन बेचना चाहती थी। बताया कि जमीन का सौदा दिबियापुर निवासी प्रदीप कुमार से 80 लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदीप ने स्टांप ड्यूटी बचाने का झांसा देकर इकरारनामे में केवल 10 लाख रुपये की राशि दिखाने का दबाव बनाया। भरोसे में आकर महिला ने एक अगस्त 2024 को 18 महीने की अवधि का रजिस्टर्ड इकरारनामा कर दिया। सौदे की शर्तों के अनुसार प्रदीप कुमार ने बाकी की 70 लाख रुपये की धनराशि के लिए चार अलग-अलग चेक दिए थे। इन चेकों को बैंक में भुगतान के लिए लगाया गया तो सभी बाउंस हो गईं। महिला का आरोप है कि आरोपी साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed