सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Two youths died after an uncontrolled bike collided with pole 11KV pole broke due to the collision

Auraiya: खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक, चाचा-भतीजे की मौत; टक्कर से टूटा 11KV का पोल, 52 गांवों की बत्ती गुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: कन्नौज में शादी में जा रहे दो युवकों की बाइक खंभे से टकराने के कारण मौत हो गई। हादसे में बिजली का पोल टूटने से 52 गांवों की सप्लाई पूरी रात ठप रही।

Auraiya Two youths died after an uncontrolled bike collided with pole 11KV pole broke due to the collision
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र की उमरैन चौकी क्षेत्र के दोबामाफी मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की जान चली गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक की टक्कर से 11 केवी लाइन का पोल टूट गया, जिससे उमरैन फीडर से जुड़े 52 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos

कानपुर देहात के थाना शिवली अंतर्गत दूंदपुर बाघपुर (डेरा जोगी) निवासी अमिताभ नाथ (30) पुत्र बेला नाथ भतीजा और चाचा रामकुमार नाथ (32) पुत्र विनोद नाथ एक बाइक पर सवार होकर कन्नौज के सिकंदरपुर गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10:45 बजे जैसे ही उनकी बाइक दोबामाफी मोड के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Auraiya Two youths died after an uncontrolled bike collided with pole 11KV pole broke due to the collision
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala

टक्कर से टूटा पोल, घंटों ठप रही बिजली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि 11 केवी का बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के तुरंत बाद उमरैन फीडर की सप्लाई ठप हो गई, जिससे इलाके के 52 गांवों की बत्ती गुल हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गश्त पर निकले थाना प्रभारी विनेश जादौन पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एरवाकटरा पहुंचाया।

Auraiya Two youths died after an uncontrolled bike collided with pole 11KV pole broke due to the collision
हादसे में टूटा बिजली का पोल - फोटो : amar ujala

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
चिकित्सकों के अनुसार, अमिताभ नाथ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रामकुमार नाथ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली विभाग के जेई कुलवंत सिंह ने  बताया कि रात भर अंधेरा रहने के बाद सुबह करीब नौ बजे नया पोल लगाया गया, जिसके बाद उमरैन फीडर की सप्लाई सुचारू हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed