{"_id":"69a03ec598701349750f626b","slug":"hamirpur-truck-coming-from-the-wrong-side-hits-two-bikes-young-man-killed-one-injured-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: गलत साइड से आ रहे ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: गलत साइड से आ रहे ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनवाड़ी मार्ग पर गलत साइड से आ रहे ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर बैठे उसके पिता घायल हुए हैं। महोबा जिले के महोबकंठ थाने के कनौरा गांव निवासी चतुर कुशवाहा (48) ने बताया कि बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव में पारिवारिक चाचा गड्डू की बेटी की शादी थी। वह अपने बेटे श्याम सिंह (25) व भतीजे अमरचंद्र के साथ शादी में शामिल होने आए थे।
Trending Videos
बृहस्पतिवार की दोपहर विदाई के बाद घर जा रहे थे। वह अपने भतीजे अमरचंद्र के साथ बाइक पर बैठे थे। वहीं दूसरी बाइक उनका बेटा श्याम सिंह चला रहा था। गिरवर मोड़ के पास सामने गलत साइड से आ रहे ट्रक ने पहले बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। बताया कि बेटा सड़क पर गिरा उसे रौंदते हुए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। 108 एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि सिर में चोट होने से मेडिकल काॅलेज उरई रेफर किया है। युवक हेलमेट लगाए था जबकि उसके पिता हेलमेट नहीं लगाए थे। चतुर ने बताया कि उनके नाम पर तीन बीघा कृषि भूमि है। बेटे के साथ खेती व मजदूरी करते थे। बेटे की मौत पर मां रामबाई, पत्नी रामप्यारी व छोटे भाई विश्वनाथ बेहाल हैं। मझगवां थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना कर भागे ट्रक की तलाश की जा रही है।
